फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: श्मशान घाट में पुजारी समेत दो लोगों की सिर कुचल कर की हत्या

Mon, 28 Oct 2019 03:03 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कस्बे का है, जहां पुजारी और एक अग्यात शख्स की सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतल और खाद्य पदार्थ बरामद किया है। 

विज्ञापन


इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के डीएम और एसएसपी भी मौका पर पहुंचे। मृतक का नाम राजेंद्र मुनीर (35) है। वह पेशे से पुजारी था, और श्मशान घाट का रख-रखाव करने वाला था। 

ठाकुरद्वारा क्षेत्राधिकारी विशाल यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम अमानताबाद दौलापुर के रहने वाला राजेंद्र होलिका मंदिर का महंत था, साथ ही वह श्मशान घाट का रख-रखाव करने वाला भी था। 
विज्ञापन


सोमवार को तड़के पुलिस को खबर मिली कि राजेंद्र और उनके एक अन्य अज्ञात साथी का शव होलिका मंदिर परिसर में पड़ा है। मौके पर भारी भीड़ जमा है। पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और उसका निरीक्षण किया। घटना स्थल पर शराब की बोतल व खाद्य पदार्थ बिखरे मिले। पुलिस द्वारा हत्यारों को पकड़ने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें