फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: डेंगू से स्वास्थ्य कर्मी समेत दो की मौत, अब तक मिले मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार

Mon, 23 Oct 2023 10:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि धर्मपुर कलां गांव में टीम भेजकर डेथ ऑडिट कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती डेंगू का मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डेंगू व बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार को कुंदरकी व बिलारी से एक-एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। इनमें से एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी था। वहीं जिले में डेंगू के 15 नए मरीज मिले हैं। अब तक मिले मरीजों का आंकड़ा 1030 के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन


रविवार को कुंदरकी के ग्राम चकफाजलपुर में डेंगू से छात्र अरमान (15) की मौत हो गई है। अरमान को चार दिन पहले तेज बुखार आया था इसे सामान्य बुखार मानकर निजी अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। प्लेटलेट्स कम होती गईं।

मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर बिलारी सीएचसी के उपकेंद्र मल्लपुर सिधारी में तैनात सीएचओ प्रदीप कुमार (35) की डेंगू से मौत हो गई। सीएचसी बिलारी के कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी डेंगू व बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन


धर्मपुर कलां गांव निवासी सुरेश सिंह के बेटे सीएचओ प्रदीप कुमार को पांच दिन पहले बुखार आया था। पहले सीएचसी बिलारी और उसके बाद जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। बाद में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सीएचसी बिलारी के चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय ने पुष्टि की है कि सीएचओ प्रदीप कुमार की डेंगू से मौत हुई है। वहीं सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि धर्मपुर कलां गांव में टीम भेजकर डेथ ऑडिट कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें