फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मैनाठेर में दो सहेलियों से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, बहलाकर ले गया था साथ

Wed, 09 Apr 2025 01:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मैनाठेर इलाके में एक युवक दो युवतियों को अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनाठेर थानाक्षेत्र से दो सहेलियों को एक युवक अपने साथ ले गया। आरोपी ने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मैनाठेर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने छह अप्रैल को मैनाठेर थाने में संभल के सैफ खां सराय निवासी रबीशान उर्फ चांद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अपनी सहेली के साथ गेहूं की फसल काटने गई थी।

इसी दौरान आरोपी दोनों को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर उनका मेडिकल कराया और बयान दर्ज किए। बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें