फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कारोबारी के घर लूट में दो गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली, सीढ़ी लगाकर गए थे अंदर

Sat, 19 Apr 2025 11:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर में रियल एस्टेट कारोबारी के घर लूटपाट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीन लाख रुपये नकद और कारोबारी का रिवाल्वर बरामद किया है। दो अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में कारोबारी के घर से लूट करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर क्षेत्र में रियल एस्टेट कारोबारी शमशुर रहमान के घर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पंडित नगला निवासी शकीबुल और वारिस उर्फ चुन्नू के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से तीन लाख रुपये और कारोबारी का रिवाल्वर बरामद कर लिया।

विज्ञापन


दो अन्य बदमाशों विशाल उर्फ करोना और उवैश की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कारोबारी शमशुर रहमान अपनी पत्नी शाह जमा के साथ पंडित नगला के जिगर कंपाउंड स्थित मकान में रहते हैं। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नकाबपोश चार बदमाश उनके घर में घुस गए थे।

तमंचे के बल पर कारोबारी से अलमारी की चॉबी लेकर बदमाश 15 लाख रुपये, आठ लाख के जेवर, मोबाइल और रिवाल्वर लूट ले गए थे। भागते समय बदमाश कारोबारी को टाॅयलेट में बंद कर गए थे। सुबह कारोबारी की बेटी जब घर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई थी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी के साथ सीओ ने भी माैका मुआयना किया था।
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें लगी थीं। शुक्रवार तड़के पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद कटघर क्षेत्र में साहिदाबाद रोड पर पुलिस ने घेराबंदी की। एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में पंडित नगला निवासी शकीबुल और वारिस उर्फ चुन्नू के पैर में गोली लग गई। दोनों बदमाश बाइक समेत गिर पड़े। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी पंडित नगला विशाल उर्फ करोना और उवैश के साथ मिलकर कारोबारी के घर में लूटपाट की थी।

पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बैग बरामद किया, जिसमें तीन लाख रुपये और कारोबारी का रिवाल्वर मिला। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार शाम को कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया। अन्य दो बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

कारोबारी के घर की पूरी जानकारी थी
आरोपी बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रेकी के बाद उन्हें जानकारी मिली थी कि कारोबारी के घर में हमेशा मोटी रकम रहती है। घर में केवल पति-पत्नी ही रहते हैं। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल में रहती है। आरोपी मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर चढ़े थे। फिर बिजली के खंभे से घर में उतरकर लूटपाट की। 
विज्ञापन

पुलिस ने केस में बढ़ाई लूट की धारा 
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कारोबारी ने चोरी की तहरीर दी थी। इसलिए केस चोरी में दर्ज किया गया था। अब आरोपी बदमाश पकड़े गए हैं। इस मामले में लूट की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें