साथ में शुरू किया था ट्रांसपोर्ट का काम
सिविल लाइंस की प्रतीक विहार कॉलोनी निवासी राजा कुमार उर्फ भगवानदास और गोकुल के परिवार आसपड़ोस में रहते हैं। राजा कुमार के छोटे भाई राजीव कुमार ने बताया कि उनके भाई और गोकुल ने करीब तीन साल पहले साझे में ट्रक खरीदा था। इसके बाद दोनों ने ट्रांसपोर्ट का काम शुरू किया।
लेकिन कुछ माह बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने ट्रक अलग कर लिए थे। अब दोनों के बीच माल लोडिंग को लेकर विवाद चल रहा था। राजीव का आरोप है कि गोकुल और उसके बेटों ने मेरे भाई की हत्या की है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों और गुप्तांग पर चोट के निशान मिले थे।
पुलिस को ट्रक से मिली शराब की खाली बोतल
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आसपड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। पुलिस को ट्रक से शराब की खाली बोतल मिली है। पुलिस यह भी जांच पड़ताल कर रही है कि यहां शराब पीने वालों में कौन-कौन लोग मौजूद थे। नो एंट्री की वजह से ट्रकों शहर से बाहर धर्मकांटे पर खड़ा कर दिया जाता है।