मुरादाबादवासी दो मार्च से घर से निकलने से पहले रूट प्लान देख लें। यातायात पुलिस ने फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन शनिवार सुबह आठ बजे से आठ मार्च की शाम छह बजे तक रहेगा।
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन वाया मिलक शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे।
रामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने वाली भारी वाहन वाया शाहबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए जनपद मुरादाबाद में जाएंगे। इसी मार्ग से वापस जाएंगे।
मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहन बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। जबकि मेरठ जाने के लिए वाया हापुड़, मेरठ जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
अमरोहा से रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन कैलसा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी शाहबाद होकर रामपुर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस जाएंगे।
मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार के लिए काशीपुर तिराहा वाया ठाकुरद्वारा भूतपुरी चौराहा अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर, नहटौर होते हुए बिजनौर और हरिद्वार जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
धामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन स्योहारा, सुरजननगर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर और काशीपुर तिराहा से होकर गुजरेंगे। बिजनौर रोड से बरेली और रामपुर जाने वाले हल्के वाहन कोठीवाल डेंटल कॉलेज मोड से ठाकुरद्वारा बाईपास से होकर भोजपुर, काशीपुर तिराहा होते हुए गुजरेंगे। कांवड़ियों की संख्या के आधार पर बिजनौर की तरफ से आने वाला हल्के वाहन अगवानपुर बाईपास से हाईवे से होकर रामपुर और बरेली की तरफ भेजे जाएंगे।
रामपुर की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें दलपतपुर जीरो प्वाइंट होते हुए अस्थायी बस स्टैंड काशीपुर तिराहा प्रेम वंडर लैंड फ्लाईओवर के नीचे तक वाहनों का आवागमन किया जाएगा लेकिन कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें शाहाबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए अस्थायी बस स्टैंड टीपीनगर मोड़ से वाहनों का आवागमन होगा।
मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ की ओर से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें अस्थायी बस स्टैंड टीपीनगर मोड़ से संभल मोड़ से पुराने टोल प्लाजा वाया गजरौला गढ़ होते हुए। दिल्ली और मेरठ की तरफ जाएंगी लेकिन कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के बाद टीपीनगर मोड़ से दिल्ली मेरठ जाने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली और मेरठ जाएंगी। इसी मार्ग से वापस आएंगी।
मुरादाबाद से बिजनौर हरिद्वार जाने वाली रोडवेज और निजी बसें अस्थायी बस स्टैंड टीपी नगर मोड़ से संभल कट पुराना टोल प्लाजा से बागड़पुर कट, अगवानपुर बाईपास, शेरुआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर होते हुए बिजनौर हरिद्वार जाएंगी। इसी मार्ग से वापस आएंगी। कांविड़यों की संख्या अधिक होने पर रोडवेज और प्राइवेट बसें काशीपुर तिराहा प्रेम वंडर लैंड पुल के नीचे से वाया ठाकुरद्वारा भूपुरी चौराहा अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर, नहटौर होते हुए बिजनौर जाएंगी। इसी मार्ग से वापस आएंगी।