इस दुर्घटना में मारा गया रोहित एक प्रतिभाशाली छात्र था। वह पुलिस विभाग में दरोगा की भर्ती की तैयारी कर रहा था और एक बार दरोगा भर्ती की परीक्षा भी दे चुका था।
बिलारी थानाक्षेत्र में बुधवार रात दो बजे ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। इस हादसे में ट्राली के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। हादसे के समय चालक चीनी मिल में गन्ना डालकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हादसा बिलारी थानक्षेत्र के जरगांव रोड पर सातारन गांव की पुलिया के पास बुधवार रात 2:00 बजे हुआ। बिलारी के बोरनपुर निवासी रोहित चौहान (25) बुधवार रात चीनी मिल से घर लौट रहा है। पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई।
दुर्घटना स्थल के पास गुजरे दूसरे ट्रैक्टर चालकों ने मृतक के गांव में जाकर सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तालाब में पलटी ट्रैक्टर के नीचे से रोहित चौहान का शव बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि रोहित पुलिस विभाग में दरोगा की भर्ती की तैयारी कर रहा था। एक बार वह दरोगा भर्ती की परीक्षा भी दे चुका था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई रवि और छोटी बहन सोनी उर्फ माधवी है।