फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में मुरादाबाद का जलवा, बिजनौर, अमरोहा ने भी बनाया स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल में हाईस्कूल के परिणाम में मुरादाबाद के होनहारों का जलवा रहा। शीर्ष दस में कुल 17 बच्चे हैं, इनमें से 13 मेधावी मुरादाबाद के हैं। जबकि बिजनौर के तीन और अमरोहा के एक मेधावी ने अपना स्थान इस सूची में बनाया है। जबकि इंटरमीडिएट में अमरोहा के होनहारों का बोलबाला रहा। इंटरमीडिएट के टॉप टेन में 16 मेधावी हैं। जिसमें से सर्वाधिक छह बच्चे अमरोहा के हैं। इसके अलावा पांच बिजनौर के, चार मुरादाबाद और एक रामपुर का है। दोनों ही सूचियों में संभल का कोई होनहार अपना स्थान नहीं बना पाया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में शीर्ष दस स्थानों पर प्रतिशत के हिसाब से कुल 17 बच्चे हैं। इसमें बेटों ने बेटियों को पछाड़ दिया। टॉप टेन में 11 लड़कों ने स्थान बनाया, जबकि शेष छह बेटिया हैं। वहीं इंटरमीडिएट में बेटियों ने बेटों को पछाड़ दिया। टॉप टेन में रहने वाले 16 होनहारों में नौ लड़कियां और सात लड़के हैं। हाईस्कूल में प्रदेश टॉप करने वाले गौरव ने 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ मंडल में पहला स्थान बनाया है। जबकि सभी दस स्थानों पर मुरादाबाद के होनहारों ने अपनी जगह बनाई है। इंटरमीडिएट में अमरोहा के मयंक चौधरी ने मंडल में सर्वाधिक 90.60 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान बनाया है। दोनों की सूचियों में टॉप करने वाले छात्र रहे। बेटियों की बात करें तो हाईस्कूल में मुरादाबाद की स्नेहा त्यागी ने मंडल में सर्वाधिक 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मंडल में उनका चौथा स्थान है। जबकि छात्राओं की सूची में पहले स्थान पर हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में मुरादाबाद की शिखाराज 90.20 प्रतिशत अंक के साथ मंडल की बेटियों में सबसे ज्यादा अंक लाने वाली छात्रा हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल के मंडल टॉपरों की सूची -
नाम प्राप्तांक प्रतिशत स्थान विद्यालय
गौरव 569 94.83 पहला चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, मुरादाबाद
जतिन राज 559 93.17 दूसरा एमडीआईसी पट्टी मुढ्ढ़ा, कांठ, मुरादाबाद
शिवम गंगवार 558 93 तीसरा एसवीएमआईसी, गुलाबबाड़ी, मुरादाबाद
स्नेहा त्यागी 557 92.83 चौथे एमडीआईसी पट्टी मुढ्ढ़ा, कांठ
वंशिका प्रजापति 556 92.67 पांचवा एसवीएमआईसी, गुलाबबाड़ी, मुरादाबाद
सृष्टि 556 92.67 पांचवा एमडीआईसी पट्टी मुढ्ढ़ा, कांठ
वारदा फातिमा 555 92.50 छठवां एमडीआईसी पट्टी मुढ्ढ़ा, कांठ
श्रद्धा विश्नोई 551 91.83 सातवां एमडीआईसी पट्टी मुढ्ढ़ा, कांठ
सुखवीर यादव 549 91.50 आठवां एसवीएमआईसी, गुलाबबाड़ी, मुरादाबाद
तुषार गुप्ता 549 91.50 आठवां एसवीएमआईसी, गुलाबबाड़ी, मुरादाबाद
पीयुष कुमार 549 91.50 आठवां दुलारे मसीह विद्या मंदिर, एचएसएस, कोटकादर, बिजनौर
हर्षवर्धन सिंह 547 91.17 नौवें एमडीआईसी पट्टी मुढ्ढ़ा, कांठ, मुरादाबाद
दिव्यांशु चौहान 547 91.17 नौवें इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज, पहीना, बिजनौर
ध्रुव खन्ना 546 91 दसवां एसवीएमआईसी, गुलाबबाड़ी, मुरादाबाद
सौरभ यादव 546 91 दसवां एसवीएमआईसी, गुलाबबाड़ी, मुरादाबाद
अंशिका सिंह 546 91 दसवां श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज, गजरौला
कपिल सैनी 546 91 दसवां सेंट स्टीफन्स एसएसएस, फाजीपुर, चांदपुर, बिजनौर
इंटरमीडिएट के मंडल टॉपरों की सूची
नाम प्राप्तांक प्रतिशत स्थान विद्यालय
मयंक चौधरी 453 90.60 पहला एएनडीपी इंटर कॉलेज, बछरायूं, अमरोहा
शिखाराज सैनी 451 90.20 दूसरा एसवीएमआईसी, गुलाबबाड़ी, मुरादाबाद
कनिक 450 90 तीसरा एएनडीपी इंटर कॉलेज, बछरायूं, अमरोहा
वैभव प्रताप सिंह 448 89.60 चौथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अफजलगढ़, बिजनौर
दीपांशी राजपूत 442 88.40 पांचवा इंटर कॉलेज असकरीपुर, बिजनौर
अनुष्का ठाकुर 442 88.40 पांचवा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नूरपुर, बिजनौर
विवेक शर्मा 442 88.40 पांचवा एसएस चिल्ड्रन एकेडमी, मुनव्वरपुर, अमरोहा
विपुल कुमार 441 88.20 छठवां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नूरपुर, बिजनौर
विनीत शर्मा 439 87.80 सातवां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नूरपुर, बिजनौर
अरजुमंद मसरूर 439 87.80 सातवां चौ. सुखपाल सिंह इंटर कॉलेज, बछरायूं, अमरोहा
मोनिका गुप्ता 439 87.80 सातवां एसवीएमआईसी, गुलाबबाडी, मुरादाबाद
वैशाली चौहान 437 87.40 आठवां पब्लिक इंटर कॉलेज, पट्टी मुढ्ढ़ा, कांठ
अभिषेक कुमार 435 87 नौवां एसडी हिंदू इंटर कॉलेज, ठाकुरद्वारा
हिमांशी 435 87 नौवां एसएस एकेडमी इंटरमीडिएट, अतरासी रोड, अमरोहा
इकरा बी 435 87 नौवां कलावती कन्या इंटर कॉलेज, धनेली उत्तरी, मिलक, रामपुर
रुशदा रहमान 433 86.60 दसवां एएनडीपी इंटर कॉलेज, बछरायूं, अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें