सुरक्षा उपकरण होते तो शायद न लगता करंट
विद्युत निगम के स्टाफ ने बताया कि लाइन पर काम करते समय संविदा कर्मियों व टेक्निशियन ने सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखे थे। उन्होंने सोचा कि लाइन से शटडाउन ले लिया है इसलिए उपकरणों की जरूरत नहीं है। यही चूक इस हादसे का कारण बन गई। स्टाफ का कहना है कि गमीनत रही कि कोई कर्मचारी पेड़ से या सीढ़ी से नीचे नहीं गिरा, अन्यथा फ्रेक्चर का खतरा हो सकता था।