फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: भोजपुर में किसान के घर घुसे चोर...पीछा करने पर पकड़ा, पिटाई करने के बाद एक किमी दूर ले जाकर छोड़ा

Thu, 14 Aug 2025 10:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

भोजपुर इलाके में एक किसान के घर कुछ चोर घुस गए। उसका पीछा करने पर चोरों ने किसान को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
गश्त करती मुरादाबाद पुलिस ( फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर थाना क्षेत्र के सिरसवां गौड़ गांव में मंगलवार रात किसान कुंवर पाल के घर में चोर घुस गए। इसकी आहट पर कुंवरपाल जाग गया और उसने चोर को पकड़ने के लिए जंगल तक उसका पीछा किया। इसी दौरान चोर के अन्य साथी आ गए और उन्होंने कुंवरपाल को पकड़ लिया।

विज्ञापन


इसके बाद उसे जमकर पीटते हुए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ले गए। करीब पांच घंटे की तलाश के बाद कुंवर पाल लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। किसान कुंवरपाल ने बताया कि उसका मकान का पिछला हिस्सा जंगल से सटा है।

वह चाऊमीन का ठेला भी लगाते हैं। मंगलवार की रात चाऊमीन बेचने के बाद उसने ठेला घर में ही खड़ा कर दिया था। दस बजे वह खाना खाकर आंगन में ही चारपाई पर सो गया था जबकि बेटा छत पर सो रहा था।
विज्ञापन


पत्नी दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद पड़ोस में महिला संगीत में शामिल होने चली गई थी। कुंवरपाल की पत्नी साढ़े 11 बजे वापस आई तो उसने देखा कि उसके पति चारपाई से गायब हैं। महिला के शोर मचाने पर गांव वासी जाग गए और सूचना देकर पुलिस बुला ली।

इसके बाद कुंवरपाल की तलाश की गई। बुधवार सुबह करीब पांच बजे कुंवरपाल गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके कपड़े फटे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें