घटना के बाद दुकान के बाहर लगी भीड़
- फोटो : ANI
मुरादाबाद के दलपतपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक ज्वैलर्स की दुकान पर लूट-पाट करने आए दो हथियारबंद बदमाशों ने विरोध करने पर दुकान के मालिक पर गोली चला दी। गोली हालांकि उन्हें नहीं लगी लेकिन इसके बाद भागते बदमाशों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस अधीक्षक, नगर (एसपी, सिटी) अखिलेश भदौरिया ने कहा, ''एक हमलावर पकड़ा गया है। वह घायल भी है। दूसरा घायल आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।'' उन्होंने कहा कि उसकी तलाश की जा रही है। वह भी घायल है। आभूषण की दुकान के मालिक से जानकारी ली जा रही है।