फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : कवयित्री को धमकी देने वाला आरोपी हिरासत में, समझौते के बाद छोड़ा  

Sat, 05 Feb 2022 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कवयित्री को फोन पर धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर है। थाने में बैठकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद माफी मांगने पर युवक को छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हाशमपुर गोपाल गांव निवासी निकहत मुरादाबादी कवयित्री हैं। 25 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे किसी ने निकहत मुरादाबादी को फोन कर अभद्रता की थी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद कवित्री का परिवार दहशत में था।

निकहत मुरादाबादी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाकर शुक्रवार को युवक को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनस बताया। वह अमरोहा के हरियाना गांव निवासी है। अनस के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। इसका मुरादाबाद के न्यूरोसर्जन के यहां इलाज चल रहा है। अनस की हालत देख कवयित्री निकहत मुरादाबादी ने उसको माफ कर दिया। 
विज्ञापन


कवयित्री निकहत मुरादाबादी ने पुलिस को लिखकर दिया कि वह अब किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती हैं। उसके बाद अनस को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। उसके परिजनों ने दोबारा ऐसा नहीं करने का आश्वासन भी दिया है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया की दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस फिर भी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें