फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, बच्ची ने जन्म लिया तो कर दिया गंजा, अब आरोपी की धमकी.. पांच लाख दो

Tue, 18 Mar 2025 11:33 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा

सार

पाकबड़ा निवासी युवक एक युवती को दो साल पहले अगवा कर ले गया था। इस बीच युवती ने बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि युवक अब निकाह करने के बदले पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल पहले अगवा की गई किशोरी को बच्ची पैदा होने पर आरोपी घर छोड़ गया। आरोप है कि उसने किशोरी को गंजा कर दिया है। पीड़िता की मां ने सोमवार को समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि निकाह करने के बदले आरोपी पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सोमवार को समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को करीब दो वर्ष पहले पाकबड़ा क्षेत्र के गांव निवासी युवक अपहरण कर ले गया था। उसने दो साल तक उसकी बेटी को बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया।

जिससे वह गर्भवती हो गई और उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोपी अब उससे निकाह करना चाहता है, लेकिन इसके लिए उसने उसकी बेटी से पांच लाख की मांग की। मांग पूरी न होने पर वह उसकी बेटी को उसकी बच्ची सहित मारपीट कर गंजा कर करीब दो माह पहले घर पर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि 16 मार्च को आरोपी परिवार के लोगों के साथ उसके घर पर आया था। उससे फिर पांच लाख की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को पीटा और फिर धमकी देकर चले गए कि यदि उसने उनकी मांग पूरी नहीं की तो उसकी बेटी का फिर अपहरण कर ले जाएंगे। एसडीएम ने  कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन

मायके में रह रही महिला को पति ने दिया तलाक 
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मायके में रह रही महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ससुराल वालों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।  मूंढापांडे थाना क्षेत्र के नियामतपुर इकरोटिया निवासी तरन्नुम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले गांव में ही रहने वाले नाजिम के साथ हुई थी।

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।  इससे वह अपने मायके चली गई थी। 15 मार्च की रात पति नाजिम, सास अमीर जहां, देवर फिरोज, चचेरा ससुर अनवर, चचेरा देवर फहीम औ ननदोई तालिब महिला के मायके पहुंच गए।

आरोप है आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने घटना की शिकायत करने की बात कही तो आरोपी पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें