सिर पर चोट लगने से हुई मौत
महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ गलत काम करने के लिए सिर पर हमला किया गया जिसमें वह घायल हो गई थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत हुई है जबकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि किशोरी को घर से ले जाने वाली उसकी नाबालिग सहेली, एक किशोर और दलपतपुर निवासी अनमोल को गिरफ्तार किया गया है। अनमोल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है जबकि किशोरी को नारी निकेतन और किशोर को राजकीय संप्रेक्षण गृह में भेजा गया