फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हिंदू कॉलेज में छात्र पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लगा दी आग, साथियों ने जान बचाई... टांगें झुलसीं

Thu, 08 Jan 2026 03:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। इससे उसकी टांगें झुलस गईं। पुलिस ने दो नामजद छात्रों समेत चार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद काॅलेज में अफरा तफरी मची हुई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में छात्र पर पेट्रोल बम से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू कॉलेज में बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे बीकॉम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद घर लौट रहे फरहाद अली (21) पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। दिन दहाड़े इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र आरुष उर्फ अनुराग भाग गया।

विज्ञापन


आग की लपटों में घिरा छात्र अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागा तो अन्य छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। कुछ छात्रों ने पानी डालकर आग बुझाकर फरहाद की जान बचाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना के पीछे की सही वजह तलाशने में जुटी है।

सिविल लाइंस के हरथला निवासी नवाब अली का बेटा फरहाद अली हिंदू कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। छात्र ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे वह बीकॉम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंचा था। फरहाद ने हिंदू कॉलेज में पहली मंजिल के कक्ष संख्या 51 में परीक्षा दी थी। करीब एक बजे परीक्षा छूटने के बाद फरहाद अपने अन्य साथियों के घर लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में आरुष उर्फ अनुराग मिल गया और उसने बोतल में लेकर आए ज्वलनशील पदार्थ फरहाद के ऊपर पर डाल दिया और लाइटर से आग लगा दी। यह घटना कक्ष संख्या 41-42 के सामने हुई। छात्र आग की लपटों में घिरा छात्र अपनी जान बचाने को इधर उधर भागने लगा। जिससे छात्र- छात्राएं में भी चीख पुकार मच गई।

कॉलेज के ही तीन छात्र दीपक, प्रियांश और ध्रुव पाठक आ गए और उन्होंने पानी डालकर छात्र के कपड़ों में लगी आग बुझा दी लेकिन तब फरहाद की दोनों जांघ और हाथ बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद तीनों छात्र उसे स्कूटी पर बैठा कर ताड़ीखाना चौराहे के पास एक निजी डॉक्टर के पास ले गए लेकिन वहां से डॉक्टर ने पुलिस का मामला होने की बात कहकर इलाज करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद छात्र फरहाद को साईं अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां भी उसे भर्ती नहीं किया गया। इसी दौरान छात्र के पिता नवाब और अन्य परिजन आ गए। वह छात्र को जिला अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया। यहां उपचार कराने के बाद छात्र ने बताया कि हमला करने वाला आरुष उर्फ अनुराग हिंदू कॉलेज में ही बीए का छात्र है। उसने हमला क्यों किया।
विज्ञापन

उसे नहीं पता है। घटना की जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी आरुष उर्फ अनुराग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हिंदू कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है और अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर घटना की सही वजह तलाशने में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें