एसएसपी हेमंत कुटियाल सूचना मिलने पर थोड़ी देर बाद ही कोतवाली पहुंच गए। वहां एक पक्ष के काफी लोग खड़े थे। कुछ लोगों ने उनके पास आकर शरारती तत्वों की हरकत बयां की। इसके बाद एसएसपी ने वहां मौजूद लोगों के साथ पैदल ही आसपास के इलाके में भ्रमण के लिए निकल पड़े।
रात का समय होने व तंग गलियों की परवाह किए बगैर एसएसपी छत्ता वाली गली से होते हुए मोहल्ला सराय शेख महमूद, लाल मस्जिद रोड, गंज बाजार पैदल ही भ्रमण किया। एसएसपी अपने साथ नाम मात्र के पुलिस कर्मियों को साथ लेकर चल रहे थे। कुछ लोग एकत्र मिले सभी से हालचाल पूछा।
मोहल्ले के इतिहास से लेकर उनके व्यवसाय की स्थिति तक पर बात की। सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सभी से अमन चैन कायम रखने की अपील की। एसएसपी के इस सरल स्वभाव ने सबको उनका कायल बना दिया।