हादसे के बाद जाम
कुंदरकी-जलालपुर रोड पर मुरादाबाद से रामपुर और बरेली जिलों को सीधे जोड़ता है जिसकी वजह से इस रोड पर वाहनों की संख्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है। इस रोड की चौड़ाई कम होने की वजह से आए दिन से भीषण हादसे भी सामने आ रहे है। रविवार को जब हादसे में दो भाइयों की मौत हुई तो सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ। यातायात सुचारू कराने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
कक्षा छह में हुसैन और कक्षा चार में अनस पढ़ता था
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला हुसैन कक्षा छह और अनस कक्षा चार में पढ़ता था जिनकी आकस्मिक हादसे में मौत होने से घरों में मातम छाया हुआ है। अनस का एक छोटा भाई मोहम्मद सैफी और तीन बहनें है जबकि हुसैन अपने आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर का है। गम से बेहाल परिजनों को सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधा रहे हैं। वहीं देर रात में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके घरों पर तांता लगा रहा।
सिर पर गंभीर चोटें से गई जानें
वाहन की जबरदस्त टक्कर लगने से दोनों छात्र हुसैन और अनस की जानें गई हैं। बताते है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों भाइयों के सिरों में गंभीर चोटें आईं जिनकी वजह से तत्काल जान चली गई। सीएचसी भी लेकर पहुंचे तो उनकी जान नहीं बच सकी।