सभी लोग बेरहम कार चालक को कोस रहे थे
ग्रामीणों का कहना था कि सपा नेता के बेटे ट्रांसपोर्टर अजीम पाशा की डेढ़ साल की बेटी अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच कार चालक को दिखाई नहीं दिया। वह बच्ची को बेरहमी से कुचलने के बाद कार को नहीं रोका। इस प्रकार के चालकों को किसी कीमत पर बख्शा जाना नहीं चाहिए।
हादसे के बाद अजीम की पत्नी अनम और अन्य बेटी मुस्कान का रोते रोते बुरा हो गया था। आयशा के शव को देखकर गांव के लोगों की आंखें भर आई। लोगों का कहना था कि सपा नेता ने रोका नहीं होता तो गांव के लोगों के गुस्से से चालक को कोई बच्चा नहीं पाता। लोग चालक को जान से मार देने के लिए आमादा थे।