फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दिल्ली-पंजाब से बिहार तक चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें, सभी यूपी होकर जाएंगी, होली में यात्रियों को राहत

Sat, 21 Feb 2026 01:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छह नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसमें पांच दिल्ली और पंजाब से बिहार के बीच मुरादाबाद होकर चलेंगी। 

विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छह और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से पांच ट्रेनें दिल्ली, पंजाब से बिहार के बीच मुरादाबाद होकर चलेंगी। जबकि एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन तिलक ब्रिज से मुरादाबाद तक किया जाएगा।

विज्ञापन


अन्य स्पेशल ट्रेनों में भी जनरल टिकट लेकर सफर करने की अनुमति होगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दिल्ली व पंजाब से बिहार के बीच सबसे ज्यादा यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। लिहाजा इन रूटों पर सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों की संख्या अब 24 हो गई है। इन सभी ट्रेनों में तेजी से बुकिंग हो रही है। यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए अब परेशान होना नहीं पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्पेशल ट्रेनें चलेंगी 
04616/15     फिरोजपुर कैंट-दानापुर-फिरोजपुर कैंट 
04312/11      योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश 
04614/13      अमृतसर-कटिहार-अमृतसर 
04412/11      तिलक ब्रिज-मुरादाबाद-तिलक ब्रिज 
05575/76      सहरसा-आनंद विहार-सहरसा 
05579/80     पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें