पार्षदों को एजेंडा नहीं दिया गया। बैठक 23 फरवरी को होनी है और इससे पहले बजट पर चर्चा के लिए कार्यकारिणी की बैठक की जानकारी भी पार्षदों को फोन पर मिली। किस बात का डर है कि जनता के हित के कार्यों की बात चोरी छिपे की जा रही है। हम इसका विरोध करेंगे। -अनुभव मेहरोत्रा, नेता प्रतिपक्ष
लोगों के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई। सिर्फ बजट के बिंदुओं को बताया गया जोकि 23 फरवरी को बोर्ड बैठक में पारित हो जाएगा। कार्यकारिणी बैठक की सूचना फोन पर मिली। - नदीम कातिब, पार्षद वार्ड-65
बिना एजेंडा जारी किए जिस तरह कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई, यह तरीका सही नहीं है। पार्षदों में इस बात को लेकर नाराजगी है, हम इसका विरोध करेंगे। - शमशेर अली, पार्षद वार्ड-56
कार्यकारिणी की बैठक में बजट के बिंदुओं पर चर्चा हुई है, जोकि बोर्ड बैठक से पहले जरूरी है। 23 फरवरी को बोर्ड की बैठक है जिसकी सूचना लिखित में जारी हो चुकी है। इस बैठक में बजट पास होगा। -विनोद अग्रवाल, महापौर