फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उत्तर रेलवे में छाया मुरादाबाद, 15 कर्मियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के जोनल मुख्यालय नई दिल्ली के बड़ौदा हाउस में बृहस्पतिवार को वर्ष 2025 के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरित किए गए। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद, जम्मू, अंबाला, फिरोजपुर, दिल्ली व लखनऊ मंडल के कुल 88 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें मुरादाबाद मंडल के 15 कर्मियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा छह विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को जीएम अशोक कुमार वर्मा ने विशेष शील्ड प्रदान की। वाणिज्य विभाग, कार्मिक विभाग, संरक्षा, सिग्नल, कैरिज एंड वैगन, विद्युत सामान्य व मैकेनिकल के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। जीएम ने कहा कि कई रेलकर्मी ऐसे हैं जिन्हें सतर्कता से दुर्घटना बचाने के लिए पुरस्कृत किया गया है। वहीं मंडल का लक्सर रेलवे स्टेशन पूरे उत्तर रेलवे के सबसे साफ सुथरे स्टेशनों में से एक रहा। इसके लिए सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता को पुरस्कार मिला। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने पुरस्कार पाने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को मिला विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार
नितिन वर्मा - चीफ कंट्रोलर
धर्मेंद्र पाल - सीनियर सेक्शन इंजीनियर
हरजिंदर सिंह - चल टिकट निरीक्षक
नरेश कुमार - प्रधानाचार्य, ओक ग्रोव स्कूल
जितेंद्र पटेल - वरिष्ठ मंडल अभियंता
मुकेश कुमार - वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी
गिरीश चंद तिवारी - सीनियर इंजीनियर आईटी
अंशुल शर्मा - आशु लिपिक
सतीश चंद गुप्ता - सहायक लोको पायलट
रोहित श्रीवास्तव - सीनियर सेक्शन इंजीनियर
आशुतोष कुमार - जूनियर ट्रेनर
करण सिंह - सहायक मंडल अभियंता
अनिल वर्मा - सीनियर सेक्शन इंजीनियर
वकील अहमद - सीनियर सेक्शन इंजीनियर
करनप्रीत सिंह - वरिष्ठ मंडल अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें