फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: युवती को अकेली देख छेड़खानी, शोर मचाने पर दी गई धमकी, केस दर्ज करवाने के लिए भी एसएसपी से गुहार

Mon, 04 Dec 2023 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि वह कुछ दिन पहले सहेली के कमरे में जा रही थी। अकेले देखकर एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर धमकी देकर गाली गलौच भी की गई। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागफनी क्षेत्र में सहेली के साथ जा रही युवती से आरोपी ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में नागफनी पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। बंगलागांव चौकी क्षेत्र में किराये पर रहने वाली युवती ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि 23 नवंबर की शाम करीब चार बजे वह अपनी सहेली के साथ कमरे पर जा रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान बंगला गांव चौराहे पर शराब हट्टी के पास महेश कुमार सैनी दिखाई दिया। आरोपी ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज किया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने घटना के दिन ही थाने पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। नागफनी के थानाध्यक्ष चमन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी महेश कुमार सैनी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

किशोरी को अगवा करने में दो गिरफ्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की किशोरी को बहला फुसलाकर दो लोगों ने अगवा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त कराया। सिविल लाइंस क्षेत्र की किशोरी (16 साल) शुक्रवार को घर से लापता हो गई। इस मामले में पिता ने शक जताते हुए दूसरे दिन थाने में केस दर्ज कराया। बताया कि उसकी बेटी एक मदरसे में पढ़ती है।

विज्ञापन


आशंका जताई कि उसे आसिफ और उसका दोस्त इमरान गायब कर सकता है। थाने की महिला दरोगा रेनू तेवतिया ने पुलिस फोर्स के साथ किशोरी को जयंतीपुर से बरामद कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पुलिस की तत्परता के चलते दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें