फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: भिड़े स्क्रैप कारोबारी, 5.28 करोड़ रुपये के विवाद में जमकर हाथापाई, कपड़े फटे

Mon, 13 May 2024 11:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में स्क्रैप कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस बीच कुछ युवकों ने दोनों पक्षों के साथ मारपीट कर दी। इसमें उनके चोट आई और कपड़े भी फट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मारपीट के बाद मझोला थाने पहुंचे कारोबारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्किट हाउस के नजदीक दिल्ली रोड स्थित एक होटल के बाहर रविवार की दोपहर स्क्रैप खरीद के अनुबंध की शर्तों को लेकर दो व्यापारियों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान कुछ युवकों ने दोनों पक्षों के साथ अभद्रता की। खींचतान में गोरखपुर के व्यापारी के साथ आए दो लोगों के कपड़े भी फट गए।

विज्ञापन


हंगामे की जानकारी मिलने पर मझोला  पुलिस  दोनों पक्षों को लेकर   थाने ले गई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से हमलावर युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक बिजनौर के मैसर्स शांति शुगर इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर अजय कुमार माहेश्वरी और मैसर्स ट्रिनिती मेटल्स के प्रोपराइटर अमरदीप गोयल, निवासी गोरखपुर के बीच प्लांट, मशीनरी एवं उसके स्क्रैप के खरीदने के लिए अनुबंध हुआ था। 

अमरदीप गोयल ने मझोला पुलिस को दी तहरीर में बताया  है कि रविवार को अजय कुमार माहेश्वरी ने फोन करके उनको  होटल के सामने बुलाया ताकि  विवाद का निपटारा हो सके।  वह अपने परिवार के सदस्यों को लेकर होटल के बाहर पहुंचा। 
विज्ञापन


अजय माहेश्वरी के साथ उनका बेटा अंबुज माहेश्वरी के अलावा संजय अग्रवाल और तीन-चार अज्ञात लोग आए थे। बातचीत  के दौरान अजय माहेश्वरी और उनके साथ के लोगों ने दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

गला दबाने की कोशिश की गई और  जान से मारने की धमकी भी दी गई। हो हल्ला की जानकारी मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी जान बच सकी। दूसरे पक्ष ने भी इस मामले में तहरीर दी है। थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि अमरदीप गोयल ने आठ करोड़ में बिजनौर में फैक्टरी का स्क्रैप खरीदा है।

पांच करोड़ 28 लाख दे दिए थे। दो करोड़ 72 लाख रुपये बचे हैं। इसी को लेकर होटल के बाहर दोनों पक्षों में विवाद हो गया है। इस दौरान अज्ञात युवक आए थे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से बदतमीजी कर दी। इस दौरान अमरदीप गोयल पक्ष के दो लोगों के कपड़े भी फटे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  अज्ञात युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें