फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी के प्रेमी ने किया कत्ल: घर में आपत्तिजनक हालत में दोनों को देखा, भेद न खुले इसलिए जेठानी को मार डाला

Tue, 15 Oct 2024 03:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के दरियापुर गांव में महिला सीमा की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, देवरानी को उसके प्रेमी के साथ सीमा ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। किसी को पता न चले इसलिए सीमा को माैत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
कांठ में महिला की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला सीमा (35) की हत्या उसकी देवरानी सुधा के प्रेमी नीटू ने की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेठानी सीमा ने देवरानी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। इस कारण दोनों ने उसे माैत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


सोमवार को सीमा का गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसके पति राहुल, ससुर, और देवर खेतों से लौटे तो उन्होंने सीमा की रक्तरंजित लाश कमरे के फर्श पर पड़ी पाई। घटना के समय घर में केवल सीमा और उसकी देवरानी सुधा मौजूद थीं। सुधा के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था।

सुधा ने परिजनों को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर सीमा की हत्या कर दी और उसे बंधक बना दिया। पुलिस को सुधा की बातों पर संदेह हुआ। लगातार पूछताछ के बाद सुधा टूट गई और उसने खुलासा किया कि उसके प्रेमी ने ही सीमा का कत्ल किया था।
विज्ञापन


सीमा ने सुधा और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसलिए यह बात किसी को पता नहीं चले दोनों ने उसे मार डाला। सुधा के प्रेमी  नीटू उर्फ लिटिल को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें