अगवानपुर इलाके की रहने वाले युवती से सारिक ने दोस्ती की। आरोप है कि उसने युवती की इंस्टाग्राम आईडी हैक पर फोटो और वीडियो चोरी कर लिए। इसके बाद एडिट कर उन्हें अश्लील बना दिया। अब वह वायरल करने की धमकी दे रहा है।
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से युवक ने दोस्ती कर ली। आरोपी ने युवती की आईडी हैक कर ली और पीड़िता के फोटो व वीडियो चोरी कर लिए, जिन्हें एडिट कर अश्लील बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह ऑनलाइन कंपनी में नौकरी करती थी, तभी उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए कांठ के बेगमपुरा निवासी सारिक से हो गई थी। इसके बाद आरोपी से उसके प्रेम संबंध हो गए थे।
आरोपी ने पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। उसके फोटो और वीडियो चोरी कर लिए। इन फोटो और वीडियो को एडिट कर उन्हें अश्लील बना लिया। आरोप है कि पांच जून 2025 को युवक ने फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी देकर छेड़खानी की।
विज्ञापन
पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर शांत कर दिया लेकिन मंगलवार को उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।