फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बिलारी में हाईवे पर सड़क हादसा, स्कूटी सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत, दस लोग जख्मी..पहुंचाए अस्पताल

Sun, 30 Jun 2024 01:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)।

सार

बिलारी में हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसे में दस लोग जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी थानाक्षेत्र के हाथीपुर गांव में हाईवे पर रविवार तड़के मारुति वैन और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सिक्योरिटी गार्ड दीप सिंह (27) निवासी ग्राम सहसपुर की जान चली गई। इसके अलावा वैन चालक अर्जुन समेत दस यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी पहुंचाया। यहां से वैन चालक के अलावा घायल दंपती नन्हू और विद्यावती निवासी रुदायन जिला बदायूं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीओ राजेश तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दीप सिंह की शादी चार साल पहले हुए थी।

युवक की करंट लगने से मौत

छजलैट में दुकान की सफाई करते समय सरिया हाई-वोल्टेज लाइन से टकरा गई। इससे करंट लगने से युवक की मौत हो गई। गांव सराय खजूर का रहने वाला शादाब (25) शनिवार की दोपहर दुकान की साफ सफाई कर रहा था। दुकान में कुछ लोहे की सरिया भी रखी थी, जिसे वह छत पर रखने के लिए ले जा रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन से सरिया टकरा गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए मुरादाबाद भी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार वाले शव को घर ले आए।

बताया गया है कि शादाब अविवाहित था। वह अगवानपुर के एक निजी चिकित्सक का कंपाउंडर था। चिकित्सक ने ही उसके गांव में डॉक्टरी की दुकान खोलने के लिए दुकान किराये पर ली थी, जिसकी शादाब साफ सफाई कर रहा था।

ई रिक्शा में कार ने मारी टक्कर, तीन घायल

अगवानपुर में कांठ रोड के शेरुआ धर्मपुर में शनिवार को तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। शेरुआ धर्मपुर निवासी नेहाल, बालकुमार व संगीत शनिवार को दीवान शुगर मिल की तरफ से गांव में आ रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान गांव में ही छजलैट की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहीं कार से पीछे से ई रिक्शा में टक्कर मार दी। तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें