फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, नवविवाहिता सहित 40 घायल

Mon, 09 Dec 2019 03:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस और घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादी के बाद दिल्ली स्थित ससुराल से वापस हरदोई स्थित मायके जा रही नवविवाहिता सहित 40 लोगों से भरी प्राइवेट बस सोमवार सुबह मूंढापांडे के गणेश घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार नवविवाहिता सहित 40 लोगों को चोट आई। 

विज्ञापन


इनमें से आठ लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींज की झपकी आने के कारण हादसा हो गया। हालांकि पुलिस अभी इस संबंध में जांच कर रही है। 

हरदोई के शाहबाद निवासी शफीक अहमद की भांजी उजमा की 5 दिसंबर को दिल्ली के शाहदरा निवासी आफताब आलम के साथ धूमधाम के साथ शादी हुई थी। आठ दिसंबर को उजमा के मायके वाले उसे लेने के लिए दिल्ली गए। सुबह तड़के प्राइवेट बस से सभी लोग उजमा को लेकर हरदोई के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


बस में उजमा समेत 40 लोग सवार थे। प्राइवेट बस मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गणेश घाट के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार होने के कारण सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर रुके और पुलिस को सूचना दी। मूंढापांडे थाना प्रभारी शक्ति सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे मर जख्मी लोगो को मूंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

एसएचओ मूंढापांडे शक्ति सिंह ने बताया कि नवविवाहिता उजमा उसके मामा शफीक अहमद, 10 साल की बच्ची सबा और आशु गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें