फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रैन बसेरे के निरीक्षण में खराब मिला आरओ, कुछ जगहों पर नहीं जला अलाव, अफसर बोले- व्यवस्था ठीक होगी

Wed, 20 Dec 2023 06:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

नगर आयुक्त ने निरीक्षण में खराब मिले आरओ ठीक करने के साथ अन्य सुविधाएं बढ़ने के निर्देश दिए। कहा कि पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग बनाए गए रैन बसेरा पर स्पष्ट रूप से लिखा जाए। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में बना अस्थायी रैन बसेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर आयुक्त संजय चौहान ने भ्रमण कर रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान इंपीरियल तिराहा के निकट स्थित स्थायी रैन बसेरा में लगा आरओ खराब पाया गया। वहीं शहर के दोनों बस स्टैंडों पर निर्मित अस्थायी रैन बसेरे में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं मिली।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने इन दोनों व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त संजय चौहान ने मंगलवार रात शहर के दोनों बस स्टैंडों के अस्थायी रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, इंपीरियल तिराहा और हरथला जाटव बस्ती स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इंपीरियल तिराहा स्थित स्थायी रैन बसेरा पर जहां आरओ खराब मिला वहीं हरथला रैन बसेरा की काफी समय से रंगाई पुताई हुई नहीं पाई गई।

नगर आयुक्त ने तुरंत खराब आरओ ठीक करने के साथ हरथला रैन बसेरा की रंगाई शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग बनाए गए रैन बसेरा पर लिखा नहीं पाया गया। जिसे लिखने के निर्देश दिए। इस दौरान रैन बसेरा में सोये मिले लोगों से उन्होंने पूछा कि किसी कर्मचारी ने उनसे कोई शुल्क तो नहीं किया।
विज्ञापन


इस पर सभी ने बताया कि उनसे कोई शुल्क नहीं लिया गया। अलाव भी जलता मिला। नगर आयुक्त ने प्रतिदिन व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की भी ड्यूटी लगा दी है। उन्होंने बताया कि रैन बसेरा के लोकेशन का प्रचार किया जाएगा। निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के नौ स्थानों पर स्थायी और दो स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरा हैं।

शहर में बाहर से आने वाले लोगों को इसकी जानकारी हो सके कि पुरुष व महिलाओं के लिए कहां-कहां रैन बसेरा हैं, इसके लिए प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरा के स्थान से संबंधित बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के शहर में लगी प्रचार स्क्रीन पर भी इसे दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें