फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद परिक्षेत्र को मिलेंगी और 140 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद परिक्षेत्र को शासन से 140 बसें मिलेंगी। इन बसों का संचालन दिल्ली, लखनऊ, आगरा समेत अन्य रूटों पर किया जाएगा। परिक्षेत्र को 12 बसें मिल गई हैं। इनका संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद परिक्षेत्र में परिवहन निगम की 950 से अधिक बसें हैं। इन बसों का संचालन पीतलनगरी, मुरादाबाद समेत अन्य बस अड्डे से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, रामपुर समेत तमाम रूटों पर किया जा रहा है। परिक्षेत्र को 140 बसें और मिलेंगी। इन बसों के मिल जाने से दिल्ली, लखनऊ, आगर समेत अन्य रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह ने बताया कि शासन से 12 बसें मिल गई हैं। इनका संचालन लंबी दूरी के रूटों पर शुरू किया जा चुका है। जैसे-जैसे बसें आती जाएंगी उन बसों के लिए रूट निर्धारित कर संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें