28 अगस्त को होगा आपत्तियों का निस्तारण
डीएम की अध्यक्षता में 28 अगस्त को बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जनता से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद मूल्यांकन दर सूची अंतिम रूप से एक सितंबर से जनपद के उप-निबंधक कार्यालयों में प्रभावी कर दी जाएगी।
विश्वविद्यालय के पास की भूमि का सर्किल रेट प्रति हेक्टेअर 1.72 करोड़ रुपये होगी
इस्लाम नगर रोड पर हरदासपुर के पास बन रहे विश्वविद्यालय के पास की भूमि का सर्किल रेट 1.72 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेअर प्रस्तावित है। वर्तमान में सर्किल रेट 1.43 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेअर है। इस हिसाब से सर्किल रेट में करीब 29 लाख रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है।
जिले में सर्किल रेट में 15 से 20 फीसदी की औसत बढ़ोतरी की गई है। वाणिज्यिक और निर्माण रेट में कोई वृद्धि नहीं की गई है। 26 अगस्त के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। - अनिल कुमार, एआईजी स्टांप