फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पॉश कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार, आठ लोग गिरफ्तार, दिल्ली-हरियाणा से बुलाई गई थी महिलाएं

Tue, 31 Mar 2026 12:09 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने पाॅश काॅलोनी में चल रहे देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई से मकान में अफरातफरी मच गई। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
मझोला थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुरादाबाद की पॉश कॉलोनी बुद्धि विहार स्थित मकान में देह व्यापार चलता मिला। सोमवार की रात पुलिस ने मकान में दबिश दी तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से हरियाणा के दंपती, दिल्ली की एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि हरियाणा के यमुना नगर निवासी रामवीर और उसकी पत्नी निशा किराये पर मकान लेकर इस जिस्मफरोशी के इस धंधे को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को मौके से आपत्ति जनक सामान और दवाइयां मिली हैं।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक एनजीओ से पता चला कि मझोला के बुद्धि विहार में सेक्टर सात बी स्थित एक मकान में कुछ लोग मौजूद हैं। यहां हर रोज अलग अलग महिलाएं, युवती और युवक आते हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम मकान के अंदर पहुंचीतो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन एक कमरे से युवक और महिला को पकड़ा लिया जबकि दूसरे कमरे में अन्य युवक और महिला मौजूद थी। तीसरे कमरे में चार युवक बैठकर शराब और बीयर पी रहे थे।

पूछताछ करने पर एक महिला ने अपना नाम निशा (29) बताया। वह हरियाणा के यमुना नगर की रहने वाली है। दूसरी महिला सारिका (30) नई दिल्ली के डीआईजेड एरिया सेक्टर चार गोल मार्केट निवासी है।

पुलिस ने मौके से निशा के पति रामवीर चौधरी (38 )को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के अलावा मौके संभल के चौधरी सराय निवासी अल्फेज (21), गौहर (20) और फैजल (22), पाकबड़ा के पुराने के पीछे रहने वाले आतिफ (19)और सऊद (26) हैं।

पुलिस ने मौके से आपत्ति जनक सामान, दवाइयां, शराब और बीयर की बोतल बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में रामवीर और उसकी पत्नी निशा ने बताया कि वह उन्होंने करीब एक साल पहले इस मकान को सिद्धार्थ से किराये पर ले लिया था।

इसके बाद दिल्ली और अन्य शहरों से लड़कियों और महिलाओं को यहां बुलाकर उनसे देह व्यापार कराते थे। ग्राहकों से मिलने वाली आधी रकम अपने पास रख लेते थे और आधी रकम महिलाओं को युवतियों से देते थे।

मंगलवार की दोपहर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।पुलिस मकान मालिक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें