एमडीए बोर्ड के पुराने सदस्यों को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा अब दो की जगह तीन नए सदस्यों के चयन की योजना बना रही है। इसके लिए कई नेता सक्रिय हैं।
एमडीए बोर्ड के पुराने सदस्यों को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए भाजपा ने भी जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। अब दो की जगह बोर्ड में तीन सदस्य चयनित किए जाएंगे। इस मामले में आधा दर्जन पार्टी के नेता बोर्ड का सदस्य बनने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
एमडीए बोर्ड में वर्तमान समय में राजू कालरा और विकास जैन सदस्य हैं। बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होता है लेकिन वर्तमान सदस्य छह साल से हैं। भाजपा महानगर गिरीश भंडूला ने बताया कि अभी एमडीए बोर्ड के लिए सदस्यों के नाम नहीं भेजे गए हैं।
इस मामले में पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है। पार्टी की तरफ से तीन नाम क्षेत्रीय अध्यक्ष को भेजे जाएंगे। शासन तीनों सदस्यों को नामित करेगा। पार्टी के आधा दर्जन नेता बोर्ड का सदस्य बनने के लिए अपनी पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
काफी समय से एमडीए बोर्ड में सदस्य बदले नहीं गए हैं। अब नए लोगों को भी बोर्ड में जाने का अवसर मिलेगा। जनता की आवाज रखने के लिए एमडीए बोर्ड काफी अहम है। बोर्ड के सदस्य ही एमडीए उपाध्यक्ष के साथ बैठकर प्रस्ताव पास करेंगे।