पीएसी के 22 पुलिसकर्मियों को सम्मान
15 अगस्त पर पीएसी में तैनात 22 पुलिसकर्मी भी सम्मानित किया गया। पीएसी पश्चिमी जोन की 41वीं वाहिनी के दल नायक ईश्वर सिंह, 44वीं वाहिनी के किरनपाल सिंह, 47वीं वाहिनी के गुल्मनायक राजपाल सिंह, 47वीं वाहिनी के धर्मवीर सिंह, सांता सिंह, 49वीं वाहिनी के धर्मेंद्र कुमार चौहान, मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह, सुरेश सिंह भदौरिया को प्रशंसा चिन्ह दिया गया।
इसके अलावा समरपाल सिंह, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अब्बास अली, मोहम्मद सलीम, 43वीं वाहिनी के गुल्मनायक डंबर सिंह, 38वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी सुलह सिंह, 43वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार, 23वीं वाहिनी के गुल्मनायक चंद्रपाल को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह दिया गया।
43वीं वाहिनी के गुल्मनायक राजेश कुमार को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया। छठी वाहिनी के शिविर पाल जय चंद्र शर्मा, 47वीं वाहिनी के निरीक्षक लिपिक राजवाला चौहान, 44वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र और 28वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी विजय कुमार सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया।
इनामी बदमाश का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति पदक
बिजनौर जनपद में तैनाती के दौरान 2.5 लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा को एनकाउंटर में ढेर करने वाले इंस्पेक्टर राजीव चौधरी को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। राजीव चौधरी ठाकुरद्वारा कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक हैं। राजीव चौधरी ने बिजनौर जनपद के थाना स्योहारा के निरीक्षक पद पर रहते हुए 2.5 लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा को एनकाउंटर में ढेर किया था।