फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर आंख नम..दिल भी रोया: सड़क पर दो मासूमों के शव देख राहगीर रह गए सन्न, गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक

Tue, 18 Feb 2025 06:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

तेज रफ्तार कार ने मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें दो मासूमों की मौत और बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सड़क पर दो बच्चों के शव देख राहगीरों की आंखें नम हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
भोजपुर सड़क हादसे में दो मासूमों की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में मारे गए नौनिहालों माहिर और जुनेरा के शवों को देखकर लोगों की आंखें भर आईं। बच्चों के शवों के पास लोगों की भारी भीड़ लगी रही। हादसे की सूचना पहुंचते ही गांव में काेहराम मच गया। मुरादाबाद के सिरसवां दोराहे के सड़क हादसे में मारे गए दोनों बच्चे टांडा तहसील के ग्राम लांबाखेड़ा के प्रधान दानिश के भतीजी और भांजे थे।

विज्ञापन


दुर्घटना स्थल पर पड़े दोनों नौनिहालों के शवों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। परिजनों की हालत देख लाेगों की आंखों से भी आंसू निकल रहे थे। बाइक चला रहे मोनिश भाइयों में सबसे छोटा है। वहीं घायल महिलाओं में एक प्रधान दानिश के छोटे भाई मानिक की पत्नी व दूसरी उसकी बहन है।

घायल मोनिश अविवाहित है। मोनिश खेती में परिजनों का सहयोग करता है। मोनिश उसकी भाभी, बहन तथा दोनों बच्चे एक ही बाइक पर सवार थे। यह लोग रामपुर दोराहे पर स्थित फोटोन हॉस्पिटल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देख कर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग बुझा
एक वर्षीय माहिर शाइन का इकलौता बेटा था। हादसे में माहिर की माैत से परिजनों में कोहराम मच गया। शाइन की भाभी मोमिना की बेटी जुनेरा के अलावा दो बेटे हैं। घटना स्थल का मंजर देखकर राहगीरों के दिल दहल गए। 

कार ने बाइक में मारी टक्कर, गोद से उछलकर गिरे दो मासूमों की माैत
मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर गांव सिरसवां गौड़ के सामने सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की गोद से उछलकर सड़क पर गिरे दो मासूमों तीन वर्षीय जुनेरा और एक वर्षीय माहिर की माैत हो गई। वहीं बाइक चालक मोनिस व उसकी बहन और भाभी घायल हो गईं। टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और चालक भाग निकला।

रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के लांबाखेड़ा निवासी मो. मोनिस अपनी भाभी मोमिना व भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलपुरी बमनिया निवासी बहन शाइन को बाइक से लेकर मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने जा रहा था। शाइन की गोद में उसका बेटा माहिर और मोमिना की गोद में उसकी बेटी जुनेरा थी।

ग्राम सिरसवां गौड़ के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिलाओं की गोद से उछलकर मासूम सड़क पर गिर पड़े। जुनेरा की माैके पर ही माैत हो गई। बाइक सवार मोनिस, शाइन, मोमिना और माहिर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भोजपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में माहिर की भी माैत हो गई। वहीं तीनों घायलों को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद भागे कार चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें