एक महीने पहले केरल से आया था अयान
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अमरोहा जिले के डिडौली निवासी आसिफ छह साल पहले पाकबड़ा के समाथल गांव में परिवार के साथ बस गए थे। आसिफ केरल में सैलून चलाते हैं। बड़ा बेटा अयान भी पिता के साथ केरल में ही सैलून पर काम करता था। करीब एक माह पहले अयान केरल से अपने घर आ गया था।
शाम छह बजे घर से निकला था अयान
पिता आसिफ ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे अयान घर से बाहर गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पिता नहीं चला और उसका उसका मोबाइल भी बंद था। आसिफ का दावा है कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उन्होंने अयान को गांव में रहीस के घर में जाते हुए देखा है। इसके बाद वह वापस नहीं आया।
अयान और रूबीना का दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पिता को लोगों ने यह भी बताया कि रहीस की बेटी रूबीना से अयान का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आसिफ ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। वह पुलिस कर्मियों को साथ लेकर आसिफ के घर में पहुंचे तो चारपाई पर अयान का शव पड़ा मिला था। इसके अलावा उसके गले पर भी चोटों के निशान थे जबकि उसकी प्रेमिका रूबीना, उसकी मां बानो और पिता रहीस गायब थे।
घर से रस्सी का फंदा भी बरामद हुआ
युवक का शव मिलने की जानकारी मिलने पर पाकबड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार, सीओ हाईवे वरुण कुमार और एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम बुला ली। रूबीना के घर की तलाशी के दौरान बरामदे में कुंडे से रस्सी का एक फंदा भी लटका मिला है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेमिका, रूबीना, बानो, रहीस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके हाथ, माथे और पीठ पर चोटें मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।