छात्रा से मुलाकात व वर्चस्व को बताया जा रहा है वजह
छात्रों ने बताया कि उन्होंने सोमवार दोपहर एक कैफे में बीए पांचवें सेमेस्टर की एक छात्रा से मुलाकात की थी। कॉफी पीने के बाद छात्रा अपने घर चली गई थी और दोनों छात्र कॉलेज में आ गए। इसके बाद ही आरोपी युवकों ने उन्हें फोन किया था। इसके अलावा कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी वर्चस्व को भी विवाद का कारण बताया जा रहा है।