अब इसे समाजवादियों की भूल कहें या अज्ञानता। सपा कार्यालय पर सोमवार को हुई बैठक में रमाबाई आंबेडकर की पुण्यतिथि पर सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर सपाइयों ने माल्यार्पण कर दिया। सपा की लोकसभा प्रत्याशी के माल्यार्पण करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जन्म : 03 जनवरी 1831
निधन : 10 मार्च 1897
जन्म : 7 फरवरी 1898
निधन : 27 मई 1935
समाजवादी पार्टी ने मतगणना की तैयारी के लिए एजेंटों को सही ढंग से गणना कराने का पाठ पढ़ाया। बताया कि किस प्रकार सही ढंग से मतगणना कराई जाएगी। सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव के मतगणना एजेंटों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मतगणना चार जून को मंडी में होगी। इस दौरान मतगणना में पार्टी के एजेंट पूरी सतर्कता से काम करेंगे। दावा किया कि इस बार गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। मतगणना के दौरान एजेंट अपनी सीट छोड़कर कहीं नहीं घूमेंगे। सतर्कता से कार्य करेंगे।
शक होने पर तत्काल सूचना वरिष्ठ नेताओं को देंगे। लोकसभा प्रत्याशी रुचिवीरा ने सभी के प्रति आभार जताया। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, विजयवीर सिंह यादव, नाजिम हुसैन, गौरव चौहान, कुलदीप तुरैहा, मनीष जाटव, महेंद्रपाल सिंह, फुरकान आली, विक्रम सिंह यादव, मनोज चौधरी, बद्दू खान, रईस आदि मौजूद रहे।