फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण : टूट गया संकल्प तो खिसका स्थान, पहले चरण में 13वां इस बार 42वां पायदान

विज्ञापन
मुरादाबाद के जिला महिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन का टीका लगवाती स्वास्‍थ्यकर्मी। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। शुक्रवार को प्रदेश में हुए कोरोना टीकाकरण में मुरादाबाद का स्थान 42वां रहा। जिले में 62 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगागया है, जबकि 16 जनवरी को हुए टीकारकण में मुरादाबाद प्रदेश का तेरहवां स्थान था। वहीं मंडल में तीसरा स्थान रहा। मंडल में बिजनौर में सबसे अधिक 63.91 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। जबकि संभल दूसरे स्थान पर रह। संभल में 63.60 फीसदी टीकाकरण हुआ। जबकि सबसे कम अमरोहा में 49.65 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

16 जनवरी को हुए टीकाकरण की तुलना में जिले में 18 प्रतिशत की कमी आई है। सबसे अधिक विवेकानंद अस्पताल में गिरावट आई है। यहां पहले चरण की तुलना में शुक्रवार को 31 फीसदी की कमी आई। वहीं जिला अस्पताल के टीकाकरण में 25 तो महिला में 27 प्रतिशत की कमी रही, जबकि सबसे कम ठाकुरद्वारा में 3.9 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

किस केंद्र पर कितने प्रतिशत की कमी आई कमी
केंद 16 जनवरी 22 जनवरी कमी
विवेकानंद अस्पताल 68 प्रतिशत 37 प्रतिशत 31 प्रतिशत
महिला अस्पताल 81 प्रतिशत 64 प्रतिशत 27 प्रतिशत
जिला अस्पताल 81 प्रतिशत 55.7 प्रतिशत 25.3 प्रतिशत
बिलारी पीएचसी 87 प्रतिशत 76 प्रतिशत 11 प्रतिशत
टीएमयू 57 प्रतिशत 51.5 प्रतिशत 5.5 प्रतिशत
ठाकुरद्वारा सीएचसी 95 प्रतिशत 91.1 प्रतिशत 3.9 प्रतिशत
शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में टीकाकरण
केंद्र लक्ष्य लाभार्थीं नहीं पहुंचे वाले
जिला अस्पताल 100 64 34
महिला अस्पताल 97 54 43
ब्राइट स्टार अस्पताल 192 68 124
टाउनहॉल अर्बन पीएचसी 100 61 39
सिद्ध हॉस्पिटल 100 52 48
टीएमयू 200 103 97
विवेकानंद अस्पताल 100 37 63
कॉसमॉस हास्पिटल 200 40 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें