फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सपा कार्यालय पर कब्जा लेने पहुंचे अफसर, 16 सितंबर को आवंटन किया था निरस्त, अब 11 को होगा खाली

Tue, 07 Oct 2025 02:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद स्थित सपा कार्यालय को खाली कराने की मोहलत पूरी हो गई। इसके बाद कब्जा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी माैके पर पहुंचे। उन्होंने सपा नेताओं के अनुरोध पर दस अक्तूबर तक का समय दे दिया। एडीएम वित्त ने कहा कि 11 अक्तूबर को कार्यालय खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
सपा कार्यालय में पहुंचे प्रशासक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद स्थित सपा कार्यालय पर कब्जा लेने के लिए सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी चक्कर की मिलक पहुंचे। यहां पर सपा नेताओं के अनुरोध पर उन्हें दस अक्तूबर तक का समय दिया है। एडीएम वित्त का कहना है कि 11 अक्तूबर को कार्यालय खाली करवा लिया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एसीएम प्रथम प्रिंस वर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार सदर आईएएस आदित्य श्रीवास्तव और सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता सपा कार्यालय पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे। वहां पर सपा नेता दस अक्तूबर को होने वाली पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि की तैयारियों के संबंध में बैठक कर रहे थे।

अधिकारियों ने सपा नेताओं से कार्यालय को खाली करने के लिए कहा। इस पर जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी और पूर्व विधायक हाजी रिजवान कुरैशी ने अधिकारियों को बताया कि दस अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि है। इसका आयोजन हो जाने दीजिए। इस पर अधिकारी पुण्यतिथि के बाद कार्यालय खाली करने की बात कहकर लौट गए। 

विज्ञापन

16 सितंबर को निरस्त कर दिया था आवंटन
सपा दफ्तर का आवंटन प्रशासन ने 16 सितंबर को निरस्त कर दिया था। प्रशासन की ओर से दिए गए नोटिस में लिखा था कि यह नजूल की भूमि है जो नगर निगम के प्रबंध क्षेत्र में आती है। लिहाजा नोटिस की अवधि खत्म होने के बाद नगर निगम की टीम इस भवन पर कब्जा लेगी।

इससे पहले 30 जुलाई को भी जिला प्रशासन की ओर से सपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर भवन को खाली करने के लिए कहा था। इस नोटिस के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि कार्यालय का किराया लगातार जमा किया जाता रहा है। भवन पर कब्जा पूरी तरह से वैध है।

प्रशासन ने सभी तर्कों को खारिज कर शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी भवन का आवंटन 15 वर्ष से अधिक समय तक नहीं रह सकता। वर्तमान में इस कार्यालय को आवंटित हुए तीन दशक से ज्यादा बीत चुके हैं। इसी आधार पर आवंटन निरस्त कर दिया गया। हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से मामले में हाईकोई में याचिका दाखिल है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी से वार्ता हुई है। 12 अक्तूबर तक पार्टी के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसलिए मोहलत मांगी गई है। - जयवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, सपा

दस अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि है। इसके अलावा सपा नेताओं का कहना है कि कागजात व अन्य सामान भी ज्यादा हैं। उनको दस अक्तूबर तक की मोहलत दी गई है। 11 अक्तूबर को कब्जा लिया जाएगा। - ममता मालवीय, एडीएम वित्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें