फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए मां-बेटी के अश्लील फोटो, मझोला थाने में केस दर्ज, आरोपी की पहचान उजागर

Sun, 21 Jan 2024 12:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद निवासी मां और बेटी के अश्लील फोटो बनाकर एक युवक ने वायरल कर दिए। जब इसका पता पीड़ित परिवार को मिली तो उनमें हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने मां-बेटी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता के शिकायत करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मझोला क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था।

विज्ञापन


जिसमें उसने बताया कि कटघर के भदौरा सुनारों वाली गली निवासी अमन वर्मा कई दिन से उनकी बेटी को लगातार काॅल कर परेशान कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी धमका रहा है। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद अमन वर्मा ने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बना ली। जिस पर आरोपी ने पीड़ित की बेटी और पत्नी के अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए। उसने, बेटी और पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज की। इसके अलावा आरोपी ने धमकी दी कि उसकी बड़ी बेटी के जन्मदिन पर आकर फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा।
विज्ञापन


पीड़ित का परिवार धमकियां मिलने से बहुत परेशान है। उसने मांग की है कि सोशल मीडिया पर वायरल किए गए फोटो डिलीट किए जाएं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें