पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम लगाई गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
शहर की एक नर्स को युवक ने कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। सीतापुर ले जाकर उसने अश्लील वीडियो बनाया। रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत मिलने पर कटघर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कटघर क्षेत्र की रहने वाली युवती निजी अस्पताल में नर्स है।
विज्ञापन
उसको सीतापुर के महोली का रहने वाला अभिषेक काफी समय से मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी ने माफी मांग ली। 27 नवंबर को आरोपी ने बातचीत करने के लिए पीड़िता को बुलाया। आरोप है कि उसने कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।
इसके बाद आरोपी पीड़िता को लेकर सीतापुर गया। 28 नवंबर को होश में आने पर पीड़िता किसी तरह मुरादाबाद पहुंची। उसने घटना से परिजनों को अवगत कराया। इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।