पार्किंग नहीं होने से ग्राहक दुकान के सामने वाहन खड़ा करके चले जाते हैं। सड़क पर दोनों ओर से भारी संख्या में ई-रिक्शा आते-जाते हैं। इसकी वजह से जाम लग जाता है। जाम के समय यहां से निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। -पंकज, दुकानदार
पहले सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ नहीं था तो ग्राहक फुटपाथ के स्थान पर वाहन खड़ा कर देते थे। लेकिन अब फुटपाथ है। इसकी वजह से वाहनों को सड़क पर किनारे खड़ा करना पड़ता है। इसकी वजह से जाम लगता है। -फरदीन, दुकानदार
ताड़ीखाना से लेकर डिप्टीगंज तक पार्किंग नहीं होना एक बड़ी समस्या है। डिप्टी गंज चौराहे पर पुलिस तैनात नहीं रहती है। फुटपाथ बनाने से पहले पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए थी। अब वाहन खड़ा करने के लिए काफी परेशानी होती है। -तुलसीराम, दुकानदार
डिप्टी गंज चौराहे के आस-पास पार्किंग नहीं होने से दुकानदार और ग्राहक सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं। इसके साथ ही कचहरी में काम कराने आने वाले लोग भी यहीं पर वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे जाम की समस्या बन जाती है। -अनिल कुमार, दुकानदार
डिप्टीगंज से लेकर ताड़ीखाना चौराहे तक कहीं पार्किंग नहीं है। वाहन कहां खड़ा किया जाए। इसको लेकर हमेशा समस्या बनी रहती है। जबकि यह बाजार में जाने का मुख्य मार्ग है। -विपिन यादव, दुकानदार
यहां पर कहीं भी नगर-निगम की पार्किंग नहीं है। यहां पर कई अस्पताल हैं। इसलिए सड़क किनारे दो पहिया वाहन के साथ चार पहिया वाहन भी खड़े किए जाते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम लगता है। -धीरेंद्र, दुकानदार
सड़क किनारे फुटपाथ बनाने से पहले पार्किंग बनाना चाहिए थी। तब जाकर कुछ फायदा मिलता। फुटपाथ बनाने से वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना लोगों की मजबूरी है। -राकेश कुमार, दुकानदार
ताड़ीखाना से लेकर डिप्टीगंज तक जगह-जगह दुकानदार सामानों को फुटपाथ से बाहर तक सड़क पर रखते हैं। इसके बाद किनारे वाहन खड़ा कर देने से आने-जाने की समस्या बनी रहती है। -सनप्रिय, दुकानदार