फैक्टरी में माल तैयार है। करीब दो करोड़ रुपये के प्रोडेक्ट भेजने हैं। सीजफायर की अभी की अवधि कम है लेकिन इससे भी लाभ होगा। अगर इसे बढ़ाया तो और फायदा होगा। आगे आर्डर मिलने लगेंगे। कारोबारी समस्या खत्म हो जाएगी। -हरविंदर सिंह, निर्यातक
डेढ़ से दो करोड़ के हस्तशिल्प उत्पाद होल्ड हैं। इन्हें दुबई भेजना है। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर की सहमति से जहाजों का आना-जाना शुरू होने पर दो सप्ताह में फैक्टरी में रखे हस्तशिल्प उत्पादों को भेज दिया जाएगा। - सतपाल, निर्यातक
फैक्टरी में दो कंटेनर उत्पाद तैयार हैं। डेढ़ करोड़ का माल जाना है। दोनों देशों के बीच फिलहाल युद्ध रोकने की सहमति से उत्पाद भेजे जा सकेंगे। शांति रही तो भविष्य के लिए आर्डर भी मिलने लगेंगे। - विशाल अग्रवाल, निर्यातक
लगभग ढाई करोड़ का माल तैयार है, जो युद्ध के कारण नहीं जा सका। दुबई के दो खरीदारों से बात हुई है। शांति रही तो रुका माल जा सकेगा। कच्चे माल की कीमतों में गिरावट की उम्मीद भी है। - अमित गुप्ता, निर्यातक