फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दशहरे पर रूट डायवर्जन, 12 को शहर में नहीं आएंगी रोडवेज बसें, आप भी जानें पूरा प्लान

Fri, 11 Oct 2024 11:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में दशहरा मेला को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। 12 अक्तूबर (शनिवार) दोपहर दो बजे के बाद शहर में रोडवेज और निजी बस नहीं आएंगी। मेला समाप्त होने तक यह व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद के संभल पुल पर यातायात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में दशहरा मेले के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। शनिवार की दोपहर दो बजे के बाद शहर में रोडवेज और निजी बस नहीं आएंगी। कांठ और बिजनौर से आने वाली बसों को कांठ रोड पर ही अकबर किले के पास रोक दिया जाएगा, जबकि काशीपुर, टांडा से आने वाली निजी व रोडवेज की बस काशीपुर तिराहे आ पाएंगी।

विज्ञापन


मेला समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शनिवार की दोपहर 2:00 बजे के बाद कंपनी पुल पर रामलीला मैदान की ओर पैदल जाने वालों के लिए वनवे व्यवस्था रहेगी। रात में रावण दहन के बाद केवल रामलीला मैदान से कपूर कंपनी चौराहे की ओर जाने वालों के लिए पुल पर वनवे व्यवस्था रहेगी।

इसके अलावा चौधरी चरण सिंह चौक से आने वाले सभी वाहन मंडी समिति में बनी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। जिन वाहनों को रामलीला कमेटी ने पास जारी किए है, वह वाहन पुतली घर तिराहे से रामलीला मैदान तक जाएंगे।
विज्ञापन


कोई भी वाहन मानसरोवर कॉलोनी गेट, प्रकाश नगर चौराहा, मझोली चौराह, बुद्धि विहार की ओर से रामलीला मैदान की ओर नहीं जाएंगे। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मेला समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। माल गोदाम से चले वाले वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

विज्ञापन

ऐसा रहेगा डायवर्जन

  • हरिद्वार, कांठ और बिजनौर से आने वाली रोडवेज की बसें शनिवार दोपहर 2:00 बजे के बाद अकबर किला तिराहे तक आएंगी और यहीं से वापस जाएंगी।
  • काशीपुर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, टांडा, बाजपुर की ओर से आने वाली रोडवेज और निजी बसें शनिवार दोपहर 2:00 बजे के बाद काशीपुर तिराहा तक आएंगी और सवारियां लेकर यहीं से वापस चली जाएंगी।
  • रामपुर, बरेली की ओर से आने वाली रोडवेज की बस दोपहर 2:00 बजे के बाद से हनुमानमूर्ति तिराहे तक आएंगी और यहीं से वापस चली जाएंगी।
  • दिल्ली, संभल व बिलारी की ओर से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज और निजी बसें टीपी नगर आजाद नगर तक आएंगी और यहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें