फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चाइनीज मांझे से मजदूर की गर्दन कटी, बाइक समेत सड़क पर गिरा मजदूर, दो अंगुलियां भी चोटिल

Sun, 06 Oct 2024 08:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में चायना में बने मांझे की चपेट में आने से श्रमिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि उसके गले में 15 टांके लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
चीनी मांझा बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रोड लोकोशेड पुल पर बाइक सवार मजदूर की गर्दन रविवार की दोपहर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। घायल होने पर मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने मजदूर के घावों को देखते हुए 15 टांके लगाए हैं। उसकी दो अंगुलियां भी चोटिल हो गई हैं।

विज्ञापन


एकता कॉलोनी निवासी रवि प्रजापति(24 वर्ष) मंडी समिति में मजदूरी का काम करता है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे मजदूर अपने फूफा को छोड़ने के लिए सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पीली कोठी पर बाइक से गया था। रवि बाइक से घर लौट रहा था। दिल्ली रोड स्थित लोकोशेड पुल पर पहुंचने पर अचानक उसकी गर्दन चाइनीज मांझे के चपेट में आ गई।

गर्दन से मांझे को निकालने की कोशिश में वह बाइक से गिर गया। इस बीच गर्दन से खून गिरने लगा। दो उंगलियां भी चोटिल हो गई थी। मांझे से गर्दन कटी देखते ही राहगीरों की भीड़ पुल पर इकट्ठा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसकी गर्दन पर 15 टांके लगाए गए। मजदूर की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में अस्पताल की तरफ से सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी गई। लोकोशेड पुल पर चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वालों की पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया है। घंटों छानबीन के बाद पता नहीं चल सका कि किसके मांझे से मजदूर की गर्दन कटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें