फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नकली शराब बनाने के 11 आरोपियों पर गैंगस्टर, मझोला थाने का मामला, आठ जेल में हैं बंद

Sun, 26 Jan 2025 12:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में नकली शराब बनाने वाले गिरोह के 11 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। यह गिरोह नकली शराब बनाकर सरकारी दुकानों में बेचता था। पुलिस ने आठ आरोपियों को जेल भेजा है। अन्य की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
11 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली शराब बनाने वाले गिरोह के सरगना समेत 11 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह गिरोह नकली शराब बनाकर सरकारी दुकानों के सेल्समैन के जरिये बिक्री करता था। आठ आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं। तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाने में थाना प्रभारी मोहित चौधरी की ओर से गैंगस्टर एक्ट में 11 लोगों पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का सरगना संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुरसानी निवासी मुनाजिर उर्फ साहिल है।

इसके अलावा बिजनौर जनपद के स्योहारा क्षेत्र के ख्वाजा अहमदपुर जलाल निवासी संजय कुमार, बिजनौर के नूरपुर के रामनगर निवासी परवेंद्र, नागफनी के डिप्टीगंज निवासी तरुण सैनी, भगतपुर के निवाड़खास निवासी राम सिंह, परपत सिंह, गलशहीद के असालतपुरा निवासी फैजुर्रहमान उर्फ फैजान, मझोला के पीर का बाजार निवासी मोहम्मद जावेद, बिलारी के बकैनिया चांदपुर निवासी मोहित सक्सेना, कटघर थाना क्षेत्र के बरवलान निवासी आदित्य, होली का मैदान निवासी रविंद्र वर्मा गिरोह में शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सात अप्रैल 2024 की रात मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। यहां से नकली शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए थे। इसके अलावा ब्रांडेड शराब की बोतलें, फर्जी बार कोड समेत अन्य सामान बरामद हुआ था।

मौके से आरोपी भी पकड़े गए थे। इन्होंने पूछताछ में कबूला था कि वह नकली शराब तैयार करने के बाद सेल्समैनों के जरिये शराब की सरकारी दुकानों से बिक्री कराते थे। मझोला थाने की पुलिस ने डीएम से अनुमति मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि राम सिंह, आदित्य व रविंद्र जमानत पर बाहर हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शराब पीने से पांच लोगों की मौत के मामले में किसी पर नहीं हुई कार्रवाई

मझोला में 17 सितंबर 2024 को शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। पांचों ने आदर्श कॉलोनी से कच्ची शराब खरीदकर पी थी। इसके बाद चंद्रपाल सैनी, विक्की महेश, सुंदरलाल सैनी और संदीप उर्फ दीपू की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बहुत हल्ला मचा था। पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की थी लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें