फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडी समिति में कारोबारी पर हमला, आढ़त में लगा दी आग, आरोपियों पर धमकाने और अभद्रता का आरोप

Fri, 17 Jan 2025 11:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मझोला थाना क्षेत्र में ठेकेदार के कर्मचारियों ने रुपये न देने पर कारोबारी के साथ मारपीट की और आढ़त में आग लगा दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और दमकल ने आग बुझाई। तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आढ़ती की दुकान पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र स्थित मंडी समिति में बृहस्पतिवार रात रुपये न देने पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने एक आढ़ती के साथ मारपीट की। बाद में आरोपियों ने आढ़त में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल विभाग की गाड़ी बुला ली। पुलिस ने घायल आढ़ती को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


थाना मझोला के प्रीतम विहार निवासी रोहित की मंडी में आढ़त है। रोहित के पिता मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि ठेकेदार के कर्मचारी आए दिन रुपयों की मांग करते हैं। रुपये न देने पर अभद्रता व मारपीट करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे आरोपी फिर से आ गए और उन्होंने रोहित से रुपयों की मांग की।

रुपये न देने पर आरोपी भड़क गए और रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। रोहित के परिवार के लोग आए तो आरोपी आढ़त में आग लगाकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी आई तब तक आढ़त जल चुकी थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

युवक को पीटने में दो गिरफ्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र खबड़िया भूड़ में ससुराल में आए युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। भोजपुर थाना क्षेत्र के सिरसवां दोराहा निवासी नेपाल अपनी पत्नी आंचल के साथ खबड़िया भूड़ में अपनी ससुराल आए थे।

विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले उवैश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उवैश, उसका भाई खुशवा और चार-पांच महिलाओं ने घर में घुसकर हमला बोल दिया था। जातिसूचक शब्द कहते हुए गालियां भी दीं। हमले में नेपाल, उनकी पत्नी और सास जितेंद्री घायल हो गई थीं। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि उवैश और उसके भाई खुशवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें