पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलने पर मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की और नमूने भी जुटाए। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दहेज हत्या में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ऑटो की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
दूसरे मामले में गलशहीद थाना क्षेत्र में तीन लाख रुपये और ऑटो न मिलने पर विवाहिता की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गलशहीद के असालतपुरा निवासी आयशा (25) की शादी शावेज उर्फ अज्जू के साथ हुई थी।
आयशा की मां सरजना बीबी ने दर्ज कराए केस में बताया कि आयशा का पति शावेज उर्फ अज्जू, सास सादमा, ससुर मो. जहीर और ननद महक शादी के बाद से ही दहेज में तीन लाख रुपये और ऑटो की मांग करने लगे थे।
मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी मां,पिता और बहनों के साथ मिलकर सात माह की गर्भवती आयशा के गले में दुपट्टे का फंदा बना उसकी हत्या कर दी है। गलशहीद थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी पति शाजेब उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।