फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष होंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे, आईआईटी कानपुर में शिक्षिकों ने ली ट्रेनिंग

Mon, 29 Sep 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)

सार

अमरोहा जिले के पांच स्कूलों के शिक्षक आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर और तकनीकी शिक्षा के प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण के बाद यह शिक्षक अपने स्कूलों में बच्चों को डिजिटल साक्षरता, कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा देंगे। 
विज्ञापन
कानपुर में प्रशिक्षण लेती शिक्षिकाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक कंप्यूटर और तकनीकी शिक्षा में भी दक्ष होंगे। जिले से पांच शिक्षक कानपुर आईआईटी में प्रशिक्षण लिया है। वह प्रशिक्षण के बाद अपने विद्यालयों के बच्चों को भी कंप्यूटर की शिक्षा देंगे।

विज्ञापन


आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए तीसरे बैच का तृतीय चरण 22 सितंबर से शुरू हुआ जो 26 सितंबर तक चला। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अमरोहा जिले से पांच शिक्षक चयनित किए गए।

इनमें संविलियन विद्यालय चौबारा की विज्ञान विषय की गीता वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगली शेख के शिक्षक मोहित शरण, उच्च प्राथमिक विद्यालय जेबड़ा के अभिषेक कुमार, संविलियन विद्यालय तरारा हाजीपुर के अतुल कुमार व संविलियन विद्यालय गफ्फरपुर के राजदीप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


एक शिक्षिका समेत पांचों शिक्षकों को चयनित कर प्रशिक्षण के लिए कानपुर भेज दिया गया। उनको आईआईटी कैंपस में पांच दिन तक ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया था जिसमें एक बैच ढाई सौ शिक्षकों का था। ऑफलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले के पांचों शिक्षक लौट आए हैं।

अब उनको सात हफ्ते का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसे वह अपने घर पर ही प्राप्त करेंगे। इसके बाद दो दिन का प्रशिक्षण फिर कानपुर में दिया जाएगा जिसमें उनके प्रशिक्षण का फीड बैक लिया जाएगा।

कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक बाद में अपने-अपने विद्यालय के बच्चों को कंप्यूटर के साथ ही आधुनिक तकनीकी शिक्षा का प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण प्राप्त कर आईं गजरौला की शिक्षिका गीता वर्मा ने बताया कि कक्षा 6 से 8 के पाठ्यक्रम में डिजिटल साक्षरता कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंप्यूटर पढ़ाई को शामिल किया गया है। इसका मकसद बच्चों को भविष्य की जरूरत के हिसाब से दक्ष करना है। इसी कारण शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन

यह दिया गया प्रशिक्षण
कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को कंप्यूटर का इतिहास सिखाया। उनको फोल्डर बनाना, एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पावरप्वाइंट, कंप्यूटर की आधुनिक जैसे पाइथन, एचटीएमएल स्क्रैच ईमेल आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें