फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोने की आवाज सुन ठहरे लोग: गन्ने के खेत में मिला नवजात, दंपती ने अस्पताल पहुंचाया, तीन बहनें बोलीं- मिला भाई

Tue, 12 Nov 2024 07:43 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी

सार

मुरादाबाद के बिलारी में गन्ने के खेत में पॉलिथीन में लिपटा नवजात मिला। उसे एक दंपती ने उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस नवजात को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
दंपती की गोद में बिलारी में मिला नवजात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी क्षेत्र के बिचौला गांव में गन्ने के खेत में पॉलिथीन में लिपटा नवजात मिला। उसे एक दंपती उठाकर घर ले गया और इलाज के लिए राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया। नवजात का मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। मंगलवार दोपहर कुछ लोग नवजात को पॉलिथीन में लपेटकर गन्ने की खेत में डालकर चले गए।

विज्ञापन


अन्य राहगीरों ने जब खेत से छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनी तब ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान मोहल्ले का ही राजाराम सागर अपनी पत्नी रीनू सिंह के साथ मौके पर पहुंचा और नवजात को उठाकर अपने घर ले आया। राजाराम ने गांव में रहने वाली एक प्राइवेट दाई को बुलाकर नवजात का नाल कटवाया।

जब दंपती को पता चला कि नवजात लड़का है तब उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। राजाराम और रीनू नवजात को तत्काल उपचार के लिए राजकीय महिला अस्पताल बिलारी लेकर गए और उपचार के लिए भर्ती करा दिया। यहां महिला चिकित्साधिकारी द्वारा नवजात को टीके लगाने के अलावा दो घंटे तक मशीन में भी रखा।
विज्ञापन


नवजात को देखने से लग रहा है कि उसने मां के गर्भ में निर्धारित समय पूरा किया है। राजाराम की 15 साल पहले रीनू से शादी हुई है। राजाराम की तीन बेटियां अनन्या, प्रियांशु और तनु हैं। उनका कहना है कि उन्हें भाई मिल गया है। थाना बिलारी की महिला पुलिसकर्मियों ने राजकीय महिला अस्पताल पहुंचकर नवजात मिलने के मामले में जांच की।

उन्होंने दंपती के बयान भी लिए। बिचौला गांव में नवजात के गन्ने के खेत में होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गया। बिचौला गांव में सड़क किनारे पॉलिथीन में लिपटा पड़ा मिला नवजात को काैन छोड़ गया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस संबंधित सड़क से जुड़े रास्तों और दोनों ओर से आने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें